दुःख और संताप
रामायण में हनुमान जी हमें श्रेष्ठ प्रबंधन और नेतृत्व के की पाठ पढ़ाते हैं और वह न केवल हमें चुनौतियां से लड़ने की अपितु हर समय शांत और स्थिर रहने की भी शिक्षा देते हैं। आज के लेख में हम रामायण के दो बहुत ही कम चर्चित पात्रों की बात करने वाले हैं और रामायण के हर प्रसंग और पात्र की तरह यह दोनों भी हमें सकारात्मक जीवन की शिक्षा प्रदान करतें हैं और इन्हें भी हनुमान जी के द्वारा ही खोजा और प्रेरित किया गया है। हनुमान अंगद नल और नील सीता माता की खोज में दक्षिण भारत में कई और जाते हैं और वह हर जगह सीता माता को खोजते हैं पर उन्हें सीता का कुछ पता नहीं चलता आगे चलते हुए उन्हें एक बड़ी ही विचित्र वीरान और सुनसान गुफा दिखाई देती है। उस गुफा में जीवन का कोई भी अंश दिखाई नहीं देता है और वह गुफा मृत्यु की घाटी की तरह प्रतीत होती है। हनुमान जी उस गुफा में प्रवेश करने की पहल करते हैं तब वानर उन्हें समझाते हैं कि यह एक मायावी लोक है और गुफा के अंदर कोई राक्षस हो सकता है तब हनुमान उन्हें कहते हैं कि हमें कोई भी जगह बिना देखे नहीं रह सकतें हैं हो सकता है कि सीता माता इसी गुफा में हो और शायद को...