Posts

Showing posts from August, 2023

चंदा मामा पास के

Image
  इसरो ने चन्द्रयान३ के सफल परिप्रेक्ष्ण के साथ भारत को चांद पर पहुंचा दिया। इस उपलब्धि के साथ ही भारत विश्व का चौथा ऐसा देश बन गया है जो चांद पर पहुंचा और विश्व का पहला देश  जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर फतह पाई। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। भारत की यह उपलब्धि न सिर्फ वैज्ञानिक प्रगति अपितु सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति की भी परिचायक है और भारतीय संस्कृति के दोनों महत्वपूर्ण स्तंभों विज्ञान और अध्यात्म से विश्व को परिचित कराती है। भारतीय संस्कृति पुरातन काल से ही विज्ञान और आध्यात्मिकता के अंतर्संबंध पर जोर देती है। वसुधैव कुटुम्ब और ब्रह्मांड के साथ एकात्म का भाव रखने वाली हमारी परंपरा आध्यात्मिक श्रद्धा और वैज्ञानिक ज्ञान के प्रति हमारे सम्मान को दर्शाती है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता नवाचार, दृढ़ता, कठोर परिश्रम, निरंतरता और आध्यात्मिक उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही यह हमारे समृद्ध इतिहास से प्रेरित और विरासत में निहित आविष्कारशील सोच, मितव्ययी उधमिता, नवाचार और आधुनिकता की शक्ति से दुनिया को समग्र और सतत विकास देने की भारत की क्षमता

नव संचित नव निर्मित भारत

Image
आज भारत अपना सतहत्तरवा स्वतंत्रता दिवस बना रहा है। और हर भारतीय के पास खुश, आशावान और उत्साहित होने की काफी सारी वजह है। आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और २०३० तक भारत के पास सबसे ज्यादा श्रमजीवी जनसंख्‍या ( वर्किंग पॉपुलेशन) होगी।भारत उधमिता का नया गढ़ बन कर उभरा है। २०१४ में सिर्फ साढ़े तीन सौ नए उद्यमों (स्टार्ट अप) की संख्या बढ़ कर २०२३ में नब्बे हजार हो गई है । जिसमें सौ से अधिक यूनिकॉर्न है। यानि यह सारी कंपनियों की कुल कीमत एक बिलियन या इससे अधिक है। आज की युवा पीढ़ी व्यापार उधमिता और नवाचार को सकारात्मकता से देख रही है और सारे नए उद्यमों को सम्मान दे रहा है। भारतीय नवाचार और मितव्ययी उद्यमिता( फ्रूगल इनोवेशन) के माध्यम से वैश्विक नवाचार परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं। संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग और जटिल समास्याओं का व्यावहारिक समाधान खोजकर भारतीय न केवल अपनी चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं बल्कि मानवता की भलाई में भी योगदान दे रहे हैं। आज जब दुनिया जटिल मुद्दों से जूझ रही है, तब भारतीय अपनी मितव्ययी नवाचार, रचनात्मकता और सहयोग द्वारा विश्व में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक