Posts

Showing posts from September, 2021

सर्वे भवन्तु सुखिनः

महान उद्यमी स्टीव जॉब्स ने अपनी स्टैंडफोर्ड  विश्वविधालय के भाषण  में कहा था कि उनके संघर्ष को दिनों में उन्हें हफ्ते भर के इंतज़ार के बाद इस्कॉन मंदिर में मिलने वाला प्रसाद एक अच्छे खाने के रूप में मिलता था। प्रख्यात शेफ (chef) राजीव खन्ना  ने भी कुछ साल पहले दिए गए एक  साक्षात्कार (Interview) में कहा था की उन्हें भूख का अंदाज अमेरिका में आकर हुआ, भारत में हर जगह चलने वाले लंगर और प्रसादी ने उन्हें कभी भूखा नहीं रहने दिया। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया के दर्शन को ‌मानने वाली भारतीय संस्कृति में परोपकार की भावना को सर्वोपरि मना गया है। भारतीय अपने भोजन को हमेशा बाँट कर खाने पर विश्वास रखते है और हमारी संस्कृति में भोजन को पहले भगवान को अर्पित कर प्रसाद के रूप में जरूरमंदो में बाँटने का प्रचलन है और इस परम्परा को हर भारतीय पूरी आस्था से निभाता है। भारत में प्रचलित हर धर्म के पूजा स्थल पर गरीबों और भुखे को खाना की व्यवस्था रहती है। फिर चाहे वह हिन्दू मंदिरो में लगने वाले अन्नकुट या भंडारे हो या इस्कॉन द्वारा चलने वाला अक्षयपात्र सिख धर्म के अनुआइयों द्वारा विभिन्न गुरुद्वारों म

नई शुरुआत सही शुरुआत

कोई भी नए रिश्ते की  शुरुआत करने के पहले पुराने रिश्तों को छोड़ना पड़ता हैं। यह बात न सिर्फ रिश्तों पर हर नई पहल के साथ लागू होती है। पर यह कहने में ज्यादा आसान लगता है और करने में बहुत कठिन। विशेष रूप से रिश्तों से मिल रहे भावनात्मक जुड़ाव और खुशी उन्हें छोड़ना और भी असंभव बनाती हैं। प्राय: हमें रिश्तों की समझ काफी बाद में होती हैं और तब तक उनमें व्याप्त विषाक्तता और नकारात्मकता हमें घेर लेती हैं। याद रखे पूरे जीवन में हमारा सबसे अहम रिश्ता खुद से हैं और उससे अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। किसी भी विषैले और नकारात्मक व्यक्ति और रिश्तों से दूर होना सबसे बड़ा तोहफा हैं जो आप खुद को दे सकते हैं। बुरी चीजों के हटने से ही अच्छी चीजें जीवन में आएगी। नकारात्मक रिश्तों से बाहर आना आप का अपने लिए लिया सबसे अहम फैसला है। आप कोई सुधारगृह नहीं‌ हो जो लोगों को ठीक करें। हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हम अपनी कमजोरियां किसे उजागर कर रहे है क्योंकि एक विषाक्त व्यक्ति उन्हें हमारे खिलाफ इस्तेमाल करने में जरा भी संकोच नहीं करेगा। विषैले और नकारात्मक व्यक्ति आपकी खुशी में खुश नहीं होगें क्योंक

श्री गणेश

Image
 आज के इस लेख में हिन्दुओं के सबसे लोकप्रिय देवता गणेश जी की बात करते हैं। गणेश जी बुद्धि और विवेक के देवता है वह गजमुख और बड़ी काया वाले है वह समाज में व्याप्त शारीरिक आकर्षण की मान्यताओं को तोड़ते है और बुद्धिमत्ता और सौम्यता पर जोर देतें हैं। गणेशजी का सौम्य और सुदंर रूप और उनका सहज स्वभाव उन्हें पूज्यनीय बनाता है। हिन्दू धर्म वैसे ‌भी अपने देवी देवताओं से भावनात्मक रुप से जुड़ाव रखने पर जोर देता है और हमारा दिव्यता का अनुभव भी हमें प्रतीकात्मक चिन्हों के माध्यम से ही होता है। यही जुड़ाव हमें हमारे देवी देवताओं के प्रति सहज बनाता है और पीढ़ियों  से हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं जिस में तर्कसंगत बात की अपेक्षा भावनाएँ प्रबल हैं। इसलिए गणेशजी का गजमुख और विशालकाय होना हमें सहज लगता हैं। और उनसे जुड़ी कहानियों पर सहसा ही विश्वास हो जाता हैं। जब महाभारत जैसा विशाल ग्रंथ लिखने के लिए वेद व्यास जी किसी योग्य पात्र की तलाश में थे। तब उन्होंने यह कार्य गणेशजी द्वारा करवाया क्योंकि वह यह चाहते थे कि इसे लिखने वाला बिना रुके और‌ बिना किसी अवधारणा पूर्वानुमान  और आलोचना के लिखे गणेशजी की सह

जोश और जुनून

 टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत‌ और जबरदस्त खेल और कौशल प्रस्तुत कर अभी तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। सात मेडलों के साथ भारतीय खेमा हॉकी, बेडमिंटन, कुश्ती, वेटलिंफटिंग और भाला फेंक जैसे परम्परागत खेलों में मैडल जीतने में कामयाब हुआ। वहीं फेनसींग जैसे  नए खेल में अपने जौहर दिखाए। पैरालंपिक में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है चार स्वर्ण सात चाँदी और छह कांस्य के साथ यह‌‌ लेख लिखे जाने तक कुल सत्रह पदक के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया पदकों की संख्या आगे भी बढ़ेगी। सबसे अच्छी बात यही रही है कि व्यक्तिगत या टीम  हर प्रकार के खेलों में  खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इसमें कोई दो राय  नहीं है कि लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत निरंतर प्रयास धैर्य एकाग्रता विश्वास के साथ  जोश‌ और‌ जनून भी उतना ही आवश्यक है‌ आज का लेख हर खिलाड़ी के जो‌श और‌ जनून को समर्पित है जिसने न सिर्फ उन्हें सफल बनाया अपितु पूरे देश को जोश, जनून, गौरव, खुशी और उत्साह से भर दिया। जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए जोश और जुनून ‌ दोनों की जरूरत होती हैं। जीवन का उ