Posts

Showing posts from October, 2022

झिलमिल सी दिवाली

Image
  दिपावली हमेशा ‌ से सुख समृद्धिऔर संपन्नता का त्यौहार रहा है। पांच दिन चलने वाला ‌ यह त्यौहार आर्थिक विषमताओं को भी दूर करता है समाज के हर वर्ग को धनार्जन करने का मौका देता है।   दिवाली ‌ न सिर्फ हिन्दुओं के लिए शुभ है अपितु सारे ‌ धर्म के लोग भी इसे महत्वपूर्ण मानते है। दिवाली के ‌ दिन ही सिख धर्म के छटे युवा गुरु श्री हरगोविंद जी को अमृतसर में रिहा किया गया। जैन धर्म के अनुसार दिपावली भगवान   महावीर का निर्वाण दिवस है बौद्ध धर्म के लोगों का मानना है कि दीवाली के दिन ही महाराज अशोक ने शस्त्र त्याग कर बौद्ध धर्म अपनाया था और घोर हिंसा छोड़कर अहिंसक हो गए। भारत के विभिन्न प्रांत में भी दीवाली अलग - अलग कारण से मनाई जाती हैं। उत्तर भारत में दीवाली प्रभु श्रीराम के वनवास से अयोध्या वापस आने के उपलक्ष्य में मनाई जाती हैं।दक्षिण भारत में श्री कृष्ण द्वारा नरकासुर राक्षस के वध के उपलक्ष्य में और वहीँ पश्चिमी प्रांत में भगवान विष्णुजी