Posts

Showing posts from December, 2022

अंत अस्ति प्रारंभ

 साल 2022 के अंत के साथ ही हम नव वर्ष 2023 का अभिनंदन करते हैं।‌ जैसा कि कहा गया है अंत अस्ति प्रारंभ अर्थात अंत ही प्रारंभ है कहने का तात्पर्य यह है कि जाने वाला साल हमें कई चीजें सीखा कर जाता है और  हमें नए साल की नई चुनौती का सामना करने का सक्षम बनाता है। 2020 में आई कोरोना जैसे महामारी से हम लड़कर बहार आए हैं और साल 2022 कई मायनों में सामान्य रहा।  पिछले कुछ वर्षों  में आई कठिनाइयों ने हमें मानसिक रूप से काफी दृढ़ बनाया है। हमारे स्वास्थ्य विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना सिखाया है। ग्लोबलाइजेशन और ऑनलाइन माध्यमों से दुनिया काफी सिमट गई है और हम सभी ने नए कौशल विकसित किए है और शिक्षा को नए आयाम प्रदान किए है।  भारत के लिए यह साल काफी अच्छा रहा वैश्विक मंदी के इस दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था ने बेहतर प्रदर्शन किया जब युद्ध की वजह से विश्व में खाद्यान्नौ की कमी हुई तब भारत ने उसकी आपूर्ति की । विश्व के सारे बड़े देशों के द्वारा भी आने वाले दशक को भारतीय अर्थव्यवस्था का युग बताया जा रहा है इसलिए आने वाले साल से काफी उम्मीदें हैं। उद्यमिता  के क्षेत्र में नए भारतीयों उद्यमीयो